बेटी समायरा के साथ कूल अंदाज में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं करिश्मा कपूर, दिखा SWAG LOOK

4/12/2018 3:37:20 PM

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रैस करिश्मा कपूर हाल ही में अपनी बेटी समायरा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान दोनों बेहद कूल अंदाज में नजर आईं। मां-बेटी बेहद स्टाइलिश अंदाज के साथ कैमरे के सामने पोज देते हुए दिखीं। दोनों का लुक फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा देने वाला है।

वैसे करिश्मा की बेटी समायरा अक्सर कैमरों से बचते हुए नजर आती हैं लेकिन इन तस्वीरों में उन्होंने मम्मी के साथ जमकर पोज दिए। समायरा प्यारी सी स्माइल के साथ कैमरों के सामने तस्वीरें खिंचवाते हुए नजर आईं।

वहीं करिश्मा की बात करें तो उनका कैमरों के सामने अंदाज हमेशा निराला होता है। उनकी लुक और तस्वीरों को लोग काफी पसंद करते हैं। करिश्मा की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। 

बता दें कि करिश्मा इन दिनों फिल्मों से दूर हैं और अपना पूरा ध्यान बच्चों पर दे रही हैं। करिश्मा अक्सर बच्चों के साथ स्पॉट हो जाती हैं। उनके मस्ती भरे लम्हें लोगों को काफी पसंद आते हैं। समायरा के अलावा करिश्मा का एक बेटा भी है जिसका नाम कियान है और उम्र सात साल है।

पति संजय से तलाक लेने के बाद करिश्मा ने खुद बच्चों की कस्टडी ली है और तब से वह अक्सर अपने बच्चों के साथ समय बिताते हुए नजर आती हैं। वहीं दोनों बच्चे अक्सर अपने पापा के साथ आउटिंग पर जाते हैं।

वैसे करिश्मा और संजय ने कभी अपने रिश्ते का अपने बच्चों पर नहीं पड़ने दिया। संजय अक्सर हच्चों के साथ समय बिताते हुए नजर आते हैं। वह उनके साथ तस्वीरें भी सोशल साइट पर शेर करते रहते हैं।

वहीं करिश्मा तलाक के बाद संदीप तोशनिवाल को डेट कर रही हैं और जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट भी होते रहते हैं। 

 

Punjab Kesari