सचिन तेंदुलकर संग एक फ्रेम में नजर आए करिश्मा-सलमान, भाईजान का फैशन देख फैंस ने लिए खूब मजे

4/25/2021 11:26:19 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अकसर फैंस के साथ पुराने दिनों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। शन‍िवार को करिश्मा ने महान क्रिकेटर सच‍िन तेंदुलकर बर्थडे पर बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की।

इस मोनोक्रोम तस्वीर में कर‍िश्मा कपूर, सलमान खान और सच‍िन तेंदुलकर नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर साल 1994 का है जब एक्‍टर्स 'अंदाज अपना अपना' की शूटिंग करने जा रहे थे।

तस्वीर के साथ करिश्मा ने कैप्शन में लिखा- 'अंदाज अपना अपना के मुहूर्त की बेहतरीन यादें। समय सच में निकल जाता है। हैपी बर्थडे सचिन तेंडुलकर।' शेयर की तस्वीर में जहां कर‍िश्मा और सच‍िन स्माइल करते हुए दिखाई दे रहे हैं वहीं सलमान का गंभीर लुक में दिख रहे हैं।

 

 

 

 

फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही कई यूजर्स सलमान खान की ड्रेसिंग सेंस को देख उनकी खिंचाई भी कर रहे हैं। एक शख्‍स ने सलमान की फैशन चॉइस पर कहा, 'सलमान ने जींस पहना है या प्‍लाजो।'

काम की बात करें तो सलमान जल्द ही फिल्म राधे द मोस्ट वॉन्टेड बाॅय में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्राॅफ जैसे कई स्टार्स हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है। वहीं करिश्मा इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर हैं। 

Content Writer

Smita Sharma