सलमान खान के गले लग करिश्मा कपूर ने शेयर की तस्वीरें, फैंस बोले- प्लीज शादी कर लो

5/4/2022 2:16:00 PM

मुंबई. एक्टर सलमान खान की बहन अर्पिता खान की ईद पार्टी की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं। ईद के इस जश्न में कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर, करिश्मा कपूर सहित कई हस्तियां शामिल हुईं। हाल ही में करिश्मा ने सलमान के साथ कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की है, जो फैंस का दिल जीत रही हैं। फैंस कमेंट कर दोनों की शादी को लेकर बात कही है। 


लुक की बात करें तो करिश्मा ब्राउन सूट में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया हुआ है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं सलमान ब्लैक शर्ट और डेनिम जींस में हैंडसम लग रहे हैं। करिश्मा सलमान के गले लगी हुई दिखाई दे रही है। दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा- 'बैक विद OG, सभी को ईद की मुबारकबाद।' फैंस इन तस्वीरों को खूब लाइक कर रहे हैं और जमकर कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- 'आप दोनों शादी कर लो।'

एक अन्य यूजर ने लिखा- सलमान सर आपको करिश्मा से शादी करनी चाहिए थी, आपकी जोड़ी सच में कमाल है।


बता दें सलमान और करिश्मा ने कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें 'दुल्हन हम ले जाएंगे', 'बीवी नंबर 1', 'अंदाज अपना अपना', 'जीत' जैसी फिल्में शामिल हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया जाता था। शाहरुख-काजोल की तरह  सलमान-करिश्मा की जोड़ी को भी फैंस खूब प्यार देते हैं।

Content Writer

Parminder Kaur