करिश्मा कपूर ने शेयर की फैमिली तस्वीर, पिता की गोद में बैठ केक खाते दिखे तैमूर

2/5/2020 3:10:13 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन भाई अरमान जैन शादी के बंधन में बंधे। इस दौरान पूरे परिवार ने खूब एंजॉय किया। हाल ही में करिश्मा ने एक फैमिली तस्वीर शेयर की।

इस तस्वीर में करीना, करिश्मा, सैफ अली खान, रणधीर कपूर और तैमूर अली खान साथ दिख रहे हैं। ये एक परफेक्ट फैमिली पिक है। हालांकि तस्वीर में सारा ध्यान तैमूर ने अपनी ओर खींच लिया है। वे सभी से बेखबर हैं और बड़े चाव से कपकेक्स खाते नजर आ रहे हैं।

करिश्मा द्वारा शेयर की ये तस्वीर सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही है, फैंस उनकी इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

बता दें कि शादी की कई तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर छाईं हुईं हैं। करीना की कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थीं जिसमें वे तैमूर, सैफ, करिश्मा के साथ बारात लेकर पहुंचती नजर आ रही थीं। इसके अलावा तैमूर की एक वीडियो भी वायरल हुई थी। इस वीडियो में तैमूर पापा के कंधों पर बैठ थिरकते दिख रहे थे। 

 

Smita Sharma