विंबलडन में दोस्तों संग मैच देखने पहुंचीं करिश्मा कपूर, ग्रुप फोटो में फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर भी आए नजर

7/12/2022 9:54:38 AM

मुंबई. एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने भले ही फिल्मों से दूरी बना ली हो लेकिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की अच्छी फैन फॉलोइंग है। करिश्मा इन दिनों लंदन में फैमिली और दोस्तों संग छुट्टियां मना रही है। एक्ट्रेस फैंस संग वेकेशन की तस्वीरें और वीडियोज भी शेयर कर रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने दोस्तों संग एक ग्रुप सेल्फी शेयर की है, जो खूब पसंद की जा रही है।


तस्वीर में करिश्मा अमृता अरोड़ा, शकील लद्दाख, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर के अलावा कई अन्य के साथ नजर आ रही है। करिशमा ने पहले अमृता और शकीला के साथ लंदन के कोवेंट गार्डन में विंबलडन 2022 का फाइनल मैच देखा। कई अन्य बॉलीवुड स्टार्स भी इस मैच में शामिल हुए। सभी ने मिलकर जोकोविच के लिए हूटिंग भी की। इसके बाद करिश्मा, अमृता और शकील ने फरहान अख्तर,शिबानी दांडेकर और अन्य दोस्तों के साथ एक रेस्तरां में खाना खाया। सभी एक साथ कैमरे के सामने पोज दे रहे हैं। फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं।


बता दें हाल ही में करीना और करिश्मा दोस्त अमृता और नताशा पूनावाला के साथ लंदन की सड़कों पर घूमती नजर आईं थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने पूरे कपूर परिवार के साथ लंच किया। करिश्मा नीतू कपूर के बर्थडे पर भी अपनी फैमिली के साथ दिखीं थी। नीतू ने फैमिली के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। 

Content Writer

Parminder Kaur