करिश्मा कपूर ने DID के स्टेज पर बिखेरे हुस्न के जलवे, डांस करते की तस्वीरें आई सामने

7/10/2019 10:56:46 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने फैशन के लिए जानी जाती हैं। चाहे वेस्टर्न ड्रेस हो या फिर इंडियन, वह हर तरह के आउटफि़ट को परफेक्शन के साथ कैरी करती हैं। वो जब भी नए ड्रेसिंग सेंस को कैरी करती हैं तो उनका लुक देखते ही देखते वायरल हो जाता है। करिश्मा अक्सर कई इवेंट में शिरकत करती हैं। हाल ही में कर‍िश्मा कपूर DID के सेट पर नजर आईं।

 

 

कर‍िश्मा कपूर ने डांस शो में बतौर जज श‍िरकत करने के साथ बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस दी। कर‍िश्मा डांस दीवाने सेट पर प‍िंक कलर के श‍िमर गाउन में नजर आईं।

 

 

हाई पोनीटेल से कर‍िश्मा ने अपने लुक को कम्पलीट किया था। कर‍िश्मा ने ड्रेस के साथ न्यूड शेड के सैंडल पहने हुए थे।

 


बता दें कि कर‍िश्मा ने शो में चंद द‍िनों के लिए जगह ली है। इस शो में करीना कपूर बतौर जज पहली बार नजर आ रही हैं। इन द‍िनों करीना कपूर अपने शेड्यूल में ब‍िजी हैं, इसल‍िए कर‍िश्मा कपूर ने थोड़े द‍िनों के लिए DID में जज की कुर्सी संभाली है।

 

 

करीना के अलावा डीआईडी में बॉस्को मार्ट‍िस और रफ्तार, जजिंग पैनल का हिस्सा हैं। कर‍िश्मा कपूर ने शो में स्पेशल डांस परफॉर्मेंस दी।

 

 

कर‍िश्मा वैसे फिल्मी दुन‍िया से दूर फैमिली लाइफ में ब‍िजी हैं। लेकिन जल्द ही कर‍िश्मा का ड‍िज‍िटल डेब्यू होने वाला है।

 

Konika