''इंडियन आइडल 14'' के मंच पर छलके करिश्मा कपूर के आंसू, कंटेस्टेंट का गाना सुन आ गई इस शख्स की याद

11/25/2023 2:00:59 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. मशहूर टीवी सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 14' इन दिनों दर्शकों का खूब एंटरटेन कर रहा है। शो के कंटेस्टेंट एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस से लोगों और जज को इम्प्रेस करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच हाल में शो का एक नया प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक परफॉर्मेंस देखने के बाद काफी इमोशनल हो जाती हैं। उनका यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि सिंगिंग रिएलिटी शो की कंटेस्टेंट महिमा भट्टाचार्जी, फिल्म 'मेरा नाम जोकर' का गाना 'जीना यहां मरना यहां' अपनी सुरीली आवाज में गाती हैं। महिमा की परफॉर्मेंस को देख करिश्मा कपूर भावुक हो जाती हैं और उनकी आंखों से आंसू छलक जाते हैं। करिश्मा कहती हैं- जो भी हैं हम आज इसके लिए इन महान शख्स का शुक्रिया। करिश्मा के साथ-साथ शो की जज श्रेया घोषाल और कंटेस्टेंट भी भावुक हो जाते हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

बता दें, इंडियन आइडल 14 की कंटेस्टेंट महिमा भट्टाचार्जी ने अपनी परफॉर्मेंस के जरिए लीजेंड्री एक्टर और फिल्ममेकर राज कपूर को ट्रिब्यूट दिया था। पृथ्वीराज कपूर के बेटे राज कपूर इंडियन सिनेमा इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक थे। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी थी।


 
 

Content Writer

suman prajapati