बॉलीवुड छोड़, पति से तलाक लेने के बाद ये एक्ट्रैस कमा रही है 72 करोड़

8/17/2017 11:59:08 AM

मुंबई: करिश्मा कपूर ने शादी के बाद बॉलीवुड फिल्मों को अलविदा कह दिया। लेकिन करिश्मा को अपने पति संजय से तलाक के बाद एलिमनी में 14 करोड़ रुपए लिए थे। साथ ही हर महीने उन्हें करिश्मा को 10 लाख रुपए देते हैं। इसी से उनके बच्चों की पढ़ाई हो रही है। लेकिन करिश्मा कपूर अपना हाई प्रोफाइल लाइफ कैसे जी रही है।  क्योंकि वो फिल्मों में तो काम कर नहीं रही हैं तो उनका खर्चा कैसे चल रहा है।

दरअसल, करिश्मा ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने के बाद चैरिटी ऑर्गनाइजेशन जॉयन कर ली। जो महिलाओं को जागरुक करने का काम करती है। इसके अलावा करिश्मा सलमान खान की ट्रस्ट 'बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन' से भी जुड़ी हुई हैं।

इतना ही नहीं, करिश्मा केलोग्स, क्रीसेंट लॉन, एडमिक्स रिटेल और डेनन की ब्रांड एंबेसडर हैं। करिश्मा स्किन केयर ब्रांड गार्नियर की एंबेसडर भी हैं। साथ ही वो कई डिजाइनर के लिए रैंप वॉक भी करती हैं। इन सबसे करिश्मा की मोटी कमाई होती है।


करिश्मा 90 के दशक से ही वर्ल्ड टूर करती आईं हैं जो आज भी जारी है। इन सब के अलावा करिश्मा बच्चों के प्रोडक्ट की कंपनी 'बेबी ओए' की शेयर होल्डर हैं। उन्होंने कंपनी में काफी इनवेस्ट किया है। करिश्मा की हर साल की टोटल कमाई 72 करोड़ रुपए है। एंबेसडर, फैशन शोज, स्टेज शोज और कंपनी में इनवेस्ट कर करोड़ों रुपए कमाती हैं।