गण्पति विसर्जन सेलिब्रेशनः एकता कपूर के घर लगी स्टार्स की रौनक, खूबसूरत अंदाज में पहुंची करिश्मा तन्ना-अनीता हसंनदानी

8/27/2020 12:57:14 PM

मुंबई. गणेश चतुर्थी के दिन 22 अगस्त को बहुत सारे स्टार्स  ने अपने घर पर गणपति बप्पा का स्वागत किया। इसी दौरान एकता कपूर ने बीते शनिवार को गणपति का जोरशोर से स्वागत किया और बुधवार को बहुत धूमधाम से उनका विर्सजन किया। विर्सजन के दौरान बहुत सारे टीवी स्टार्स भी इसमें शामिल हुए। जिनकी फोटोज वायरल हो रही हैं। आइए आपको दिखातें हैं उनकी तस्वीरें....

एकता कपूर के गणपति विसर्जन के जश्न में उनके पिता और बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जीतेंद्र और भाई तुषार कपूर भी शामिल हुए। साथ में जीतेंद्र का पोता लक्ष्य भी नजर आया।


अनीता हस्सनंदानी अपने पति रोहित रेड्डी के साथ पहुंची। इस दौरान अनीता हस्सनंदानी ट्रेडिशनल अवतार में नजर आईं।


एकता कपूर के सुपरहिट टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में अभिषेक का किरदार प्ले कर रहे शब्बीर अहलूवालिया वाइफ और दोनों बच्चों के साथ पहुंचे।


कसौटी जिंदगी की में कोमोलिका का किरदार प्ले कर चुकीं, उर्वशी ढोलकिया भी एकता के गणपति विसर्जन में शामिल हुईं। इस दौरान उर्वशी ने मास्क लगाया हुआ था, लेकिन कैमरे को पोज देने के लिए हटा दिया।


एकता कपूर के सुपरहिट सुपरनेचुरल ड्रामा नागिन में नजर आ चुकीं, करिश्मा तन्ना भी गणपति विसर्जन में शामिल हुईं।


रिद्धी डोगरा भी एकता कपूर के गणपति विसर्जन के जश्न में नजर आईं।


रिद्धिमा पंडित भी एकता कपूर के घर गणपति बप्पा के आखिरी दर्शन करने पहुंचीं।

Smita Sharma