फंकी लुक में मास्को की सड़कों पर मस्ती करती दिखीं करिश्मा, ग्लैमरस तस्वीरें आईं सामने

9/12/2018 11:55:40 AM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अक्सर अपनी हाॅट तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में हैं। करिश्मा इन दिनों मास्को में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में करिश्मा ने उस दौरान की कुछ तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की।

 

 

 

इन तस्वीरों में करिश्मा येलो कलर के  क्राॅप टाॅप के साथ ब्लू कलरकी डेनिम पैंट पहने हाॅट अंदाज में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने ब्लू कलर की जैकेट पहनी है जो उनके लुक को चार चांद लगा रही हैं।

 

 

करिश्मा के हेयर स्टाइल की बात करें तो उम्होंने सिर पर हो बन बनाए हुए हैं। उनके इस हेयर स्टाइल को देखकर आपको अपने बचपन की याद आ जाएगी। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  कुछ घंटो पहले शेयर इन तस्वीरों को अब तक 48 हजार 937 लाइक्स मिल चुके हैं।

 

 

बता दें कि करिश्मा टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में नजर आ चुकीं हैं। बिग बॉस के घर में करिश्मा और एक्टर उपेन पटेल के नजदीकियों के किस्से मशहूर थे। करिश्मा इन दिनों सीरियल 'कयामत की रात' में नजर आ रही हैं। इसमें उनके साथ विवेक दहिया मुख्य किरदार में हैं। इसके अलावा वह सीरियल नागिन 3 में नजर आ चुकी हैं। 

 

 

 


 

 

 

 

 

Neha