मंगेतर वरुण बंगेरा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है करिश्मा तन्ना, 5 फरवरी को लेगी सात फेरे

12/14/2021 3:13:20 PM

मुंबई. बी-टाउन में इन दिनों शादियोंं का सीजन चल रहा है। एक्ट्रेस कैटरीना कैफ- विक्की कौशल और अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के शादी करने के बाद अब एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी मंगेतर वरुण बंगेरा के साथ सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंधने जा रही है। दोनों 5 फरवरी 2022 में मुंबई में शादी करने जा रहे हैं। 4 फरवरी से प्री वेडिंग सेरेमनी की रस्में शुरू हो जाएंगी। 6 फरवरी को रिसेप्शन पार्टी होगी।

PunjabKesari
बता दें करिश्मा ने 12 नवंबर को वरुण बांगेरा से सगाई की थी। सगाई में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, करिश्मा और वरुण एक कॉमन फ्रेंड सुवेद लोहिया के जरिए मिले थे और तब से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वरुण से पहले करिश्मा उपेन पटेल और पर्ल वी पुरी को डेट कर चुकी है।

PunjabKesari
काम की बात करें तो करिश्मा शो 'क्‍यूंकि सास भी कभी बहू थी' से डेब्यू किया था। एक्ट्रेस ने 'नच बलिए', 'बिग बॉस', 'झलक दिखला जा' जैसे कई रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया। इसके अलावा एक्ट्रेस ने 'ग्रैंड मस्‍ती', 'संजू' और 'सूरज पर मंगल भारी' में भी काम किया है। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News