दो रीति रिवाज से बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग फेरे लेंगी करिश्मा तन्ना,''गुजराती-साउथ मिक्स'' दुल्हन बनेंगी एक्ट्रेस

1/21/2022 9:02:06 AM

मुंबई: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। करिश्मा तन्ना  बीते साल से बिजनेसमैन वरुण बंगेरा को डेट कर रही हैं। वहीं अब दोनों अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं। ये कपल 5 फरवरी 2022 को सात फेरे लेने वाला है। वहीं अब इस कपल की शादी की कुछ डीटेल सामने आई है। 4 फरवरी को करिश्मा के हाथों में पिया के नाम की मेहंदी लगेगी। इसी दिन संगती और  5 फरवरी को हल्दी सेरेमनी के साथ शादी होगी। करिश्मा, अपनी सभी वेडिंग सेरेमनी की सावधानीपूर्वक योजना बना रही हैं। वह अपने रिसेप्शन के लिए एक साउथ इंडियन लुक में तैयार होने की प्लानिंग कर रही हैं।


दो रिति रिवाज से होगी शादी 

चूंकि वरुण कर्नाटक के मैंगलोर के रहने वाले हैं, वह एक दक्षिण भारतीय हैं, करिश्मा शादी में अपने प्रेमी के रीति-रिवाजों और परंपराओं को भी शामिल करना चाहती हैं।  वह अपने होने वाले पति और अपने ससुराल वालों के लिए कुछ खास करना चाहती हैं, इसलिए उन्होंने सोने की कढ़ाई वाली गुलाबी कांजीवरम साड़ी चुनी है और लुक को परफेक्ट बनाने के लिए दक्षिण भारतीय आभूषण भी खरीदे हैं। वह अपने नए घर में प्रवेश करने के बाद साड़ी पहनेंगी। शादी गुजराती और साउथ इंडियन रीति-रिवाजों का मिश्रण होगी। 


कोरोना महामारी प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए इस कपल की शादी में केवल 50 लोग ही शामिल होंगे। नवंबर महीने की शुरुआत में करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की सगाई की बात लीक हुई थी। इसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

करिश्मा और वरुण की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड सुवेद लोहिया के जरिए हुई थी और तब से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। 

Content Writer

Smita Sharma