शुभ विवाह: बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग शादी के बंधन में बंधी करिश्मा तन्ना, पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस

2/5/2022 8:01:16 PM

मुंबई.  एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ शादी के बंधन में बंध गई है। कपल की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आईं हैं, जिन पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।

PunjabKesari

लुक की बात करें तो करिश्मा पिंक कलर के लहंगे में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया हुआ है। मिनिमल मेकअप और गोल्डन जूलरी से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

PunjabKesari

गले में एक्ट्रेस ने वरमाला पहनी हुई है। इस लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। वहीं वरुण व्हाइट शेरवानी में दिखाई दे रहे हैं। करिश्मा के लहंगे से मैचिंग वरुण ने पगड़ी पहनी हुई है।

PunjabKesari

दोनों एक-साथ काफी जच रहे हैं। वीडियोज में वरुण एक्ट्रेस की मांग भरते और गले में मंगलसूत्र पहनते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों और वीडियोज खूब लाइक कर रहे हैं और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

PunjabKesari

बता दें करिश्मा और वरुण ने गोवा में शादी की है। शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए। करिश्मा और वरुण पिछले डेढ़ साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

PunjabKesari

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News