एकता कपूर की पार्टी में पति वरुण संग करिश्मा तन्ना ने लगाए चार-चांद, पिंक लहंगे में 'गुलाबो' बन एक्ट्रेस ने चुराई लाइमलाइट

10/23/2022 11:06:51 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. 'टीवी की क्वीन' और मशहूर निर्माता एकता कपूर ने 22 अक्टूबर, शनिवार को अपने दोस्तों को दीवाली की शाही दावत दी। एकता कपूर की प्री-दीवाली पार्टी में टीवी स्टार्स का खूब जमावड़ा देखने को मिला। इन सबके बीच एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना भी अपने पति वरुण बंगेरा संग रंग जमाती दिखीं। पार्टी से कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


लुक की बात करें तो इस दौरान करिश्मा तन्ना शिमरी ब्लाउज के साथ पिंक लहंगे में बेहद स्टनिंग दिखीं। इसके साथ उन्होंने ग्रीन ज्वेलरी स्टाइल की है और हाथ में एक खूबसूरत सा पर्स कैरी किया है। ओवरऑल लुक में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं वरुण बंगेरा पिंक कुर्ते के साथ व्हाइट पैजामे में अपनी पत्नी संग परफेक्ट जोड़ी बनाते दिख रहे हैं। कपल की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।


बता दें, करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी, 2022 को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग शादी रचाई थी। कपल की शादी मुंबई के फाइव स्टार होटल में हुई थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News