पूल में मस्ती करती दिखीं करिश्मा तन्ना, ब्लू बिकिनी में नजर आया बोल्ड अंदाज

6/21/2019 5:31:00 PM

मुंबई: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपने हॉट लुक को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर करिश्मा ने अपने बोल्ड अंदाज से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। दरअसल, उन्होंने हाल ही में इंस्टा पर एक वीडियो शेयर की है। इसमें वह बिकिनी पहन पूल में कूदती नजर आ रही है। फैंस करिश्मा का हॉट अंदाज देख मदहोश हो रहे है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है।

 

 

इस वीडियो में करिश्मा स्वीमिंग पूल के अंदर जाने के लिए बेताब नजर आ रही है। करिश्मा इन दौरान नीले रंग की बिकनी में नजर आई। करिश्मा स्वीमिंग पूल में छलांग मारने से पहले काफी जोशीले अंदाज में नजर आई। करिश्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है।

 

 

बता दें कि करिश्मा के इंस्टाग्राम पर 2.8 मिलियन फॉलोवर्स हैं। ये कोई पहला मौका नहीं है जब करिश्मा तन्ना की किसी तस्वीर को इतना पसंद किया गया हो। वह अक्सर अपनी बोल्ड और हॉट तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद भी करते हैं। 

 

 

वर्कफ्रंट की बात करें तो करिश्मा एकता कपूर को शो 'नागिन' में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने इस शो में निभाए नागिन किरदार से घर-घर में धूम मचा दी। इतना ही नहीं, 'नागिन 3' में भी करिश्मा नकली रुही के किरदार में दिखाई दी थी। वो स्टार प्लस के शो 'कयामत की रात' में नजर आती थीं। टीवी के अलावा करिश्मा फिल्म 'संजू' में नजर आईं थी। इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर नजर आईं थी। करिश्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।

 

View this post on Instagram

Live life to the fullest! Just learnt it myself💃 #mykonos #waterbaby #happiness #crazyme #travel

A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna) on


 

Konika