पति वरुण बंगेरा संग पूल में रोमांटिक हुई करिश्मा तन्ना, ब्लू बिकिनी में लगाया हॉटनेस का तड़का

6/23/2022 5:00:32 PM

मुंबई. एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती है। हाल ही में करिश्मा ने पति वरुण बंगेरा के साथ कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जो धमाल मचा रहे हैं।


तस्वीरों में करिश्मा ब्लू बिकिनी में नजर आ रही है। एक्ट्रेस बिना मेकअप के दिखाई दे रही है। वहीं वरुण शर्टलेस नजर आ रहे हैं। दोनों पूल में रोमांटिक अंदाज में पोज दे रहे हैं।

दोनों काफी खुश लग रहे हैं। वहीं वीडियो में कपल पहले कार में दिखाई दे रहे हैं। करिश्मा वरुण के गाल पर किस कर रही है। इसके बाद दोनों पूल में नजर आ रहे हैं।

दोनों की लविंग केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है। फैंस इन तस्वीरों और वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

बता दें करिश्मा और वरुण ने 5 फरवरी को शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थी। कपल की शादी को 4 महीने पूरे हो गए हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna)

Content Writer

Parminder Kaur