पहली रसोई: करिश्मा ने नए परिवार के लिए बनाई खास स्वीट डिश,पहले भगवान को लगाया भोग फिर पति संग लिया हलवे का मजा

2/8/2022 1:27:53 PM

मुंबई:  एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना की शादी टिनसेल टाउन में सबसे चर्चित शादियों में से एक थी।  करिश्मा तन्ना  ने 5 फरवरी को लाॅन्ग टाइम बाॅयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग शादी की। बीते दिन ही करिश्मा का ससुराल में गृहप्रेवश था। इस दौरान करिश्मा की सास ने उनपर खूब प्यार लुटाया था। वहीं गृहप्रेवश के बाद एक्ट्रेस ने शादी के बाद की सारी रस्में निभाईं।

एक रस्म के तहत करिश्मा  ने ससुराल में अपनी 'पहली रसोई' भी बनाई। इस खास मौके पर करिश्मा ने ससुराल वालों के लिए अपने हाथों से हलवा बनाया।पहली रसोई का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

वीडियो में करिश्मा  किचन में हलवा बनाती नजर आ रही है। हलवा बनाने के बाद करिश्मा पहले भगवान को भोग लगाती हैं। फिर करिश्मा और वरुण एक दूसरे का मुंह मीठा कराते भी दिख रहे हैं।

इस वीडियो के कैप्शन में करिश्मा ने लिखा है- पहली रसोई...कुछ मीठा हो जाए।

सोशल मीडिया पर फैंस उनका आदर्श बहू वाला अवतार देख काफी खुश हैं और सराहना कर रहे हैं। शादी की सभी रस्मों को उन्होंने पूरी परंपराओं के साथ पूरा किया है।

इसे पहले करिश्मा के गृह प्रवेश की झलकियां सामने आई थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि, करिश्मा तन्ना अपने पति वरुण बंगेरा के साथ अपने ससुराल में गृह प्रवेश कर रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna)

 

लुक की बात करें तो गृह प्रवेश के लिए करिश्मा ने गोल्डन बॉर्डर वाली पिंक कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने एक गोल्ड चोकर, हार, गोल्ड कड़े और झुमकों के साथ पेयर किया था। सिंदूर, मंगलसूत्र और अच्छे से रची मेहंदी के जरिए उन्होंने नई-नवेली दुल्हन के भी गोल्स दिए। वहीं, येलो कुर्ते और गोल्डन पैंट में वरुण भी हैंडसम लग रहे थे।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna)

 नवंबर महीने की शुरुआत में करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की सगाई की बात लीक हुई थी। करिश्मा और वरुण की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड सुवेद लोहिया के जरिए हुई थी और तब से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna)

 करियर की बात करें तो करिश्मा तन्ना ने सबसे पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहु थी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एक्ट्रेस 'जरा नचके दिखा', 'नच बलिए' और 'झलक दिखला जा' जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं। हालांकि, एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना को जबरदस्त पहचान बिग बॉस के सीजन 8 से मिलीं थी। बॉलीवुड में भी नजर आ चुकी हैं।

 

Content Writer

Smita Sharma