पिंक काफ्तानी ड्रेस में 'हुस्न-ए-मल्लिका' दिखीं करिश्मा तन्ना, दिलकश अदाओं से चुरा लिया फैंस का चैन

11/4/2023 3:20:14 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपने लुक्स से सुर्खियों में रहना अच्छे से जानती हैं। चाहे वेस्टर्न आउटफिट हो या ट्रेडिशनल करिश्मा अपने खूबसूरत लुक से फैंस को घायल करने में कभी असफल नहीं होतीं। अपने फैशन गेम में एक बार फिर से आगे बढ़ते हुए एक्ट्रेस ने एक खूबसूरत फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें फैंस को खूब पसंद आ रही हैं।

लुक की बात करें तो इन तस्वीरों में करिश्मा व्हाइट प्रिंट की पिंक काफ्तानी ड्रेस गजब ढा रही हैं।

खूबसूरत कुर्ता के साथ एक्ट्रेस ने गले में गोल्डन चोकर और झूमके पहने हैं, जो उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।

इस लुक को उन्होंने न्यूड मेकअप और लो पोनी से कंप्लीट किया है और हाई हील पेयर की है। यानी ओवरऑल लुक में करिश्मा की ब्यूटी देखते ही बन रही है।

अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बनाते हुए हसीना कैमरे के सामने जबरदस्त पोज दे रही हैं।

काम की बात करें तो करिश्मा तन्ना को हाल ही में वेब सीरीज स्कूप में देखा गया था। सीरिज में उन्होंने क्राइम रिपोर्ट की भूमिका निभाई थी। इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का अवाॅर्ड भी मिला था। 


 

Content Writer

suman prajapati