गृहप्रवेश: आल्ता लगे पैरों की छाप के साथ करिश्मा तन्ना ने ससुराल में रखे कदम, मांग में सिंदूर...बनारसी साड़ी में सजीं नई दुल्हन पर सास ने लुटाया खूब प्यार

2/7/2022 4:49:56 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी को लाॅन्ग टाइम बाॅयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग  सात फेरे लिए। कपल ने परिवार और दोस्तों के मुंबई में शादी रचाई।करिश्मा तन्ना की शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी इस समय इंटरनेट पर छाए हुए हैं। वहीं अब नई नवेली दुल्हन करिश्मा तन्ना की  ससुराल से कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। ये तस्वीरें उनके गृहप्रवेश की हैं।

इन तस्वीरों में नई नवेली दुल्हन मांग में सिंदूर पिंक साड़ी पहने बहुत ही खूबसूरत लग रही है। ससुराल में अपने गृहप्रवेश के लिए करिश्मा खूब सजी हैं।करिश्मा ने गृहप्रवेश के लिए पिंक कलर की बनारसी साड़ी चुनी।

इसके साथ करिश्मा ने मैचिंग के रंग का ब्लाउज मैच किया था। करिश्मा ने अपने इस लुक के साथ सोने के जेवर वेअर किए थे।'मिसेज  बंगेरा' ने चोकर नेकलेस, हार झुमके पहने थे।

इसके साथ हाथ में मेहंदी, सोने का कंगन उनके लुक को परफेक्ट बना रहे थे। गले में मंगलसूत्र, मांग में सिंदूर लगाए करिश्मा तन्ना चांद का टुकड़ा लग रही ही थीं। मेकअप की बात करें तो एक्ट्रेस ने सटल मेकअप के साथ अपने बालों को ओपन रखा था जिसके साथ लिपस्टिक, लाल बिंदी लगाई थी।

तस्वीरों की बात करें तो पहली तस्वीर में करिश्मा पति वरुण की आंखों में खोईं दिख रही हैं।

वहीं एक तस्वीर में वरुण की मां यानि करिश्मा की सास अपनी बहू पर खूब प्यार लुटाती दिख रही हैं।

तस्वीरों के अलावा करिश्मा के गृहप्रवेश का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में करिश्मा वरुण संग घर के बाहर खड़ी दिख रही हैं।

वहीं वरुण की मां नई बहू की आरती उतार रही हैं। इसके बाद करिश्मा वरुण का हाथ थाम चावल से भरे कलश को पैर से गिरा आल्ता लगे पैरों की छाप के साथ ससुराल में कदम रखती हैं। 

करिश्मा तन्ना ने अपनी शादी के लिए लाइट पिंक कलर का लहंगा चुना, जिसके साथ उन्होंने फुल स्लीव ब्लाउज को पेयर किया। व्हाइट पर्ल और कुंदन से जड़ा उनका गहना उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था।   

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral.Bolllywood (@viralbollywood2021)

Content Writer

Smita Sharma