स्टाइलिश आउटफिट में छाईं करिश्मा तन्ना, फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

11/9/2019 9:13:03 AM

मुंबई: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इंडस्ट्री की स्टाइल आइकोन हैं। करिश्मा जो भी कैरी करती हैं उसमें उनका स्वैग देखते ही बनता है। करिश्मा को उनकी एक्टिंग के साथ उनके स्टाइलिश अंदाज और क्यूट स्माइल के लिए जाना जाता है।  

करिश्मा सोशल साइट पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

 करिश्मा अपनी अदाओं से फैंस का दिल जीतती रहती हैं। एक बार फिर करिश्मा सोशल मीडिया पर अपने हुस्न की बिजलियां गिरा रही हैं।

 

सामने आईं इन तस्वीरों में करिश्मा ब्लैक प्रिंटिड टाॅप और रिप्ड जींस में गजब दिख रही हैं। फैंस करिश्मा के इस इंडो वेस्टर्न लुक को काफी पसंद कर रहे हैं।

 

मिनिमल मेकअप, लिपस्टिक और ओपन हेयर्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। करिश्मा कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं।

करिश्मा कैमरे के सामने कातिलाना अंदाज में पोज दे रही हैं। फैंस करिश्मा की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं फैंस करिश्मा की तस्वीरों पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-' आउटफिट तेरी मुटियारे'

काम की बात करें तो करिश्मा हाल ही में 'बिग बॉस 13' में भी गेस्ट अपीयरेंस देती नजर आईं थीं।

 

'बिग बॉस 8' की प्रतियोगी रह चुकी करिश्मा तन्ना 'डिक्टेटर रानी' बनकर आई थीं। उन्होंने दिलचस्प टास्क देकर अपना और घर वालों का खूब मनोरंजन किया था।

करिश्मा ने हाल ही में रियालिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' की शूटिंग खत्म की है।  

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Smita Sharma