करिश्मा तन्ना का दुबई वेकेशन: भीगे बदन ब्लैक मनोकनी में मिसेज बंगेरा ने फ्लाॅन्ट किया टोन्ड फिगर,पति वरुण संग दिया पोज

1/24/2024 2:11:15 PM

मुंबई: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों टीवी से दूर पति वरुण बंगेरा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। करिश्मा इस समय दुबई में हैं। इस दुबई वेकेशन से करिश्मा कई तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हाल ही में हसीना ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो सर्दी में गर्मी का एहसास दिला रही हैं।

सामने आईं तस्वीरों में करिश्मा स्विमिंग पूल में चिल रही हैं। ब्लैक मोनोकनी में करिश्मा अपनी टोन्ड बाॅडी फ्लाॅन्ट कर रही हैं। भीगे बाल और ब्लैक शेड्स हसीना के लुक को और भी दिलकश बना रहे हैं।

वह कभी स्विमिंग पूल के अंदर तो कभी पति संग पूल के बाहर पोज दे रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

काम की बात करें तो करिश्मा को साल 2021 में हिंदी फिल्म 'लाहौर कॉन्फिडेंशियल' में देखा गया था। वो टीवी पर 'खतरों के खिलाड़ी 10' में नजर आई थीं और विनर बनी थीं। उनकी पिछली वेब सीरीज 'स्कूप' नेटफ्लिक्स पर 2023 में रिलीज हुई थी।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल करिश्मा ने 2021 में  मुंबई-बेस्ड रियल-इस्टेट बिजनेसमैन वरुण बंगेरा को डेट करना शुरू किया। 5 फरवरी 2022 को कपल ने शादी कर ली।

 

 

 


 

 

 

 

 

 

Content Writer

Smita Sharma