करिश्मा तन्ना का बोल्ड लुक वायरल, बेफिक्र होकर दिखाईं अदाएं

1/31/2020 3:12:23 PM

मुंबई: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। करिश्मा अक्सर अपनी तस्वीरों से फैंस के दिलों पर कहर बरपाती हैं। हाल ही में करिश्मा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

सामने आईं तस्वीरों में करिश्मा प्रिंटिड बिकिनी में दिख रही हैं। करिश्मा का ये अंदाज देख फैंस के होश उड़ गए हैं। करिश्मा कातिलाना अंदाज में कैमरे के सामने अपनी टोन्ड बाॅडी फ्लाॅन्ट कर रही हैं।

करिश्मा की अदाएं फैंस को दीवाना बना रही हैं। 'संजू' एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।  

करिश्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'खतरों के खिलाड़ी' में नजर आने वाली हैं। इसशो के अलावा करिश्मा  फिल्म 'टीना एंड लोलो' में नजर आने वाली हैं। 

Smita Sharma