Wedding Bells:करिश्मा तन्ना ने खुद कंफर्म की शादी की डेट, 5 फरवरी को बनेंगी वरुण बंगेरा की दुल्हनिया

1/14/2022 1:22:42 PM

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना पिछले कुछ समय से अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बनीं हैं। बीते दिन ही खबरें आईं थीं कि करिश्मा साल 2022 में फरवरी के महीने बॉयफ्रेंड वरूण बंगेरा की दुल्हनिया बनेंगी। वहीं अब करिश्मा ने खुद अपनी शादी की डेट का खुलासा कर दिया है।

PunjabKesari

करिश्मा वरूण बंगेरा संग  5 फरवरी को सात फेरे लेने जा रही हैं। दरअसल, करिश्मा तन्ना को 13 जनवरी 2022 को मुंबई के एक कॉफी शॉप के बाहर देखा गया था, जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। करिश्मा तन्ना से एक पैपराजी ने उनकी शादी को लेकर डिटेल्स पूछी तो एक्ट्रेस ने बताया कि वह अगले महीने शादी करने जा रही हैं। पैपराजी करिश्मा से उनकी अगले महीने हो रही शादी के बारे में पूछते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by yogen shah (@yogenshah_s)

 

करिश्मा तन्ना उनके सवाल के जवाब में कहती हैं- 'है ना'। इसके बाद पैपराजी सवाल करते हैं कि कितनी तारीख को है, जिस पर एक्ट्रेस बिना कुछ कहे, हाथ से पांच का इशारा करती हैं जिसपर पैपराजी कहते हैं, पांच तारीख को, करिश्मा जवाब में अपना सिर हिलाती हैं।

PunjabKesari

 

 मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा तन्ना  की शादी की रस्में 4 फरवरी से शुरू होंगी। करिश्मा तन्ना  की शादी डेस्टिनेशन होगी या वह मुंबई में ही ग्रेंड वेडिंग करेंगी। इसपर अभी कोई खबर सामने नहीं आई है। 

PunjabKesari

करिश्मा तन्ना ने साल 2022 के पहले दिन बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर करके अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। तस्वीरों में दोनों हाथों में हाथ डाले एक-दूसरे के प्यार में खोए नजर आए थे। इसके साथ ही करिश्मा ने अपने नए साल की खुशनुमा शुरुआत भी की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था- धन्यवाद 2021, #2022 के लिए उत्साहित, आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं।

PunjabKesari

करिश्मा तन्ना पिछले कुछ समय से रियल स्टेट बिजनेसमैन वरुण बंगेरा के साथ रिलेशनशिप में हैं। नवंबर 2021 को उनकी सगाई की खबर ने खूब लाइमलाइट बटोरी थी। वहीं अब करिश्मा ने खुद अफनी शादी की डेट का खुलासा कर दिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News