Pictures: शादी की खबरों के बीच बाॅयफ्रेंड वरुण संग करिश्मा का बर्थडे सेलिब्रेशन, Miss Tanna की इंगेजमेंट रिंग पर टिकी सबकी निगाहें

12/21/2021 4:24:39 PM

मुंबई: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं। खबरें हैं कि करिश्मा अगले साल वरुण बंगेरा संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इसी बीच करिश्मा ने वरुण बंगेरा संग अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया जिसकी तस्वीरें इस समय चर्चा में हैं।21 नवंबर को करिश्मा का 38वां बर्थडे है।

इस खास मौके पर उनके बाॅयफ्रेंड ने बर्थडे से एक दिन पहले अपनी लेडी लव को शानदार सरप्राइज दिया। इस तस्वीरें करिश्मा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। वैसे तो इन तस्वीरों में  वरुण बंगेरा नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन एक्ट्रेस के कैप्शन ने इस बात का खुलासा किया है कि अपने इस खास दिन को उन्होंने अपने प्यार के साथ सेलिब्रेट किया है।

 

तस्वीरों में करिश्मा खूबसूरत चाॅकलेट केक के सामने बैठ पोज दे रही हैं। इस केक पर हैप्पी बर्थडे करिश्मा लिखा है।

लुक की बात करें तो करिश्मा ब्लैक आउटफिट में दिख रही हैं।

सेलिब्रेशन की इन तस्वीरों में जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह थी उनकी इंगेजमेंट रिंग।

करिश्मा की ये तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर करिश्मा ने लिखा- हैप्पीनेस ... थैक्यू वी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna)

इसके साथ करिश्मा ने हार्ट और किस वाली इमोजी बनाई है।   फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। 

वहीं वरुण ने भी लेडी लव को करिश्मा  खास अंदाज में विश किया। उन्होंने इंस्टा पर करिश्मा संग अपनी एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में वरुण करिश्मा के माथे को चूमते दिख रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna)

रिपोट्स की मानें तो करिश्मा अगले साल 5 फरवरी को बॉयफ्रेंड वरुण बानघेरा संग सात फेरे लेने वाली हैं। कहा जा रहा है कि शादी की सभी रस्में 4 फरवरी से शुरू हो जाएंगी। 4 फरवरी को हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी का गैंड आयोजन किया गया है। इससे पहले नवंबर में करिश्मा की सगाई की खबरें सामने आईं थीं। वैसे सगाई की खबर को करिश्मा ने कंफ्रम नहीं किया लेकिन उनके दोस्त सुवेद लोहिया ने एक पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस और वरुण बंगेरा के रिश्ते पर मोहर लगाई थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna)

करिश्मा बी-टाउन इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। उन्होंने टेलीविजन के सबसे पॉपुलर सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एक्ट्रेस 'जरा नचके दिखा', 'नच बलिए' और 'झलक दिखला जा' बिग बॉस 8 जैसे रियलिटी शो में नजर आ चुकी हैं। टीवी के अलावा करिश्मा बाॅलीवुड में भी अपनी एक्टिंग दिखा चुकी हैं। वरुण बंगेरा की बात करें तो वह मुंबई के एक बिज़नेसमैन है और उनका रियल एस्टेट का काम हैं

Content Writer

Smita Sharma