गोल्ड चोकर...ब्लैक शेड्स..होने वाले दुल्हे संग Bride To Be करिश्मा का टशन, पिया के नाम की मेहंदी लगते ही खिल उठा Miss Tanna का चेहरा

2/4/2022 2:25:14 PM

मुंबई: एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना जल्द ही दुल्हनिया बनने जा रही हैं। करिश्मा 5 फरवरी को अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी। ऐसे में कपल की शादी की रस्में शुरु हो गईं हैं। गुरुवार को हल्दी की रस्म हुई जिसकी तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर छा गईं। वहीं अब करिश्मा अब अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए पहुंची हैं जिसकी तस्वीरें हाल ही में सामने आईं हैं।

 

यूं तो करिश्मा ने गुरुवार रात ही पिया के नाम की मेहंदी अपने हाथों और पैरों में सजा ली थी। लेकिन आज वह अपनी फैमिली और फ्रेंड्स संग इस फंक्शन को भरपूर एंजाॅय करने वाली हैं जिसके लिए वह शादी की लोकेशन पर पहुंच गईं हैं।

हाल ही में करिश्मा की होने वाले पति संग तस्वीरें सामने आईं हैं जो इस समय चर्चा का विषय है। लुक की बात करें तो उनका पूरा गेट-अप दुल्हन को वाइब्स दे रहा था और कहने की जरूरत नहीं थी कि वह बहुत खूबसूरत लग रही थी।

करिश्मा ने मेहंदी के लिए येलो कलर का लहंगा चुना है। मिनिमल मेकअप, माथे पर बिंदी, चोकर नेकलेस और ईयरिंग्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। पिया के नाम की मेहंदी लगते ही करिश्मा के चेहरे पर अलग सा निखार दिख रहा है।

वहीं वरुण रेड कुर्ते पजामे में हैंडमस दिखे। होने वाला दुल्हा दुल्हन  आखों पर शेड्स लगा टशन दिखा रहे हैं। मीडिया से सामने दोनों ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। करिश्मा की होने वाले दुल्हे संग पोज देते की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

इससे पहले करिश्मा की मेहंदी की रस्म का एक वीडियो सामने आया था।  इस वायरल वीडियो में वरुण बंगेरा अपनी लेडीलव करिश्मा तन्ना की मेहंदी सुखाते नजर आ रहे हैं। साथ ही इस वीडियो में वरुण करिश्मा के हाथ में अपना नाम भी ढूंढते नजर आ रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by bollytellyworld (@bolly_tellyworld75)

मेहंदी सेरेमनी लुक की बात करें तो लाइट ग्रीन कलर के सूट में करिश्मा तन्ना किसी खूबसूरत बला से कम नहीं लग रही, तो वहीं व्हाइट कुर्ता-पायजामा में उनके दूल्हे राजा वरुण भी खूब फब रहे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by bollytellyworld (@bolly_tellyworld75)

वहीं हल्दी लुक की बात करें तो करिश्मा व्हाइट आउटफिट के साथ फूलों की माथा पट्टी, ईयरिंग और हाथों में कलीरें पहने चांद का टुकड़ा लग रही थीं। 

Content Writer

Smita Sharma