करिश्मा तन्ना ने पति संग मिलकर दोस्तों के लिए रखी ग्रैंड दीवाली पार्टी, हार्ट प्रिंट व्हाइट अटायर में बेहद ब्यूटीफुल दिखा कपल

10/22/2022 4:30:12 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी की नागिन करिश्मा तन्ना शादी के बाद इस बार पहली दीवाली सेलिब्रेट करेंगी।  पति वरुण बंगेरा संग पहली दीवाली सेलिब्रेट करने को लेकर एक्ट्रेस बेहद उत्साहित हैं। इतना ही नहीं, कपल ने अपने इंडस्ट्री के अपने दोस्तों को प्री-दीवाली पार्टी भी दी। इस दौरान करिश्मा और वरुण एक दूसरे के रंग में रंगे नजर आए। पार्टी से दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।


लुक की बात करें तो इस दौरान करिश्मा तन्ना हार्ट प्रिंटेड व्हाइट लहंगा में नजर आईं,  जिसे उन्होंने मैचिंग दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। इस लुक को उन्होंने खूबसूरत नेकलेस और मैचिंग इयररिंग से कंप्लीट किया। ओवरऑल लुक में करिश्मा बेहद ब्यूटीफुल लगीं। वहीं वरुण बंगेरा भी इस दौरान अपनी पत्नी संग मैचिंग किए नजर आए। वरुण ने एक्ट्रेस की तरह हार्ट प्रिंट वाला कुर्ता पहना, जिसमें वह काफी डैशिंग लगे। कपल की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tadka Bollywood (@tadka_bollywood_)


बता दें, करिश्मा तन्ना ने इसी साल 5 फरवरी को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा संग शादी रचाई थी। कपल की शादी काफी धूमधाम से हुई थी, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं।


 

Content Writer

suman prajapati