मेकअप के पीछे करिश्‍मा ने छिपाया उम्र का असर, स्ट्रेपलेस गाउन में दिखीं बला की खूबसूरत

8/30/2019 12:37:29 PM

मुंबई: 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। लोलो बेहतरीन एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशनसेंस के कारण जानी जाती है। उनको अक्सर अपनी बहन करीना कपूर के साथ पार्टी या इवेंट में स्पॉट किया जाता है।

अपने गर्ल गैंग के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं। हाल ही में एक बार फिर करिश्मा ओम ज्वेलर्स के इवें में की शिरकत करने पहुंची। 

इस दौरान 44 की करिश्मा मस्टर्ड कलर का स्ट्रेपलेस गाउन में नजर आईं। गाउन के साथ उन्होंने गले में हैवी नेकलेस को फ्लॉन्ट किया। गाउन के साथ करिश्मा मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और लो-बन किए हुए नजर आ रही हैं।

लेकिन लोलो की इन तस्वीरों में उनकी उम्र का असर साफ दिख रहा है। 90 के दशक की करिश्मा सुपरस्टार हुआ करती थीं। आज उम्र की वजह से उनकी सुंदरता कम होती जा रही है।

इन लेटेस्ट तस्वीरों में भी करिश्मा मेकअप की मदद से उम्र का असर छुपाती दिख रही हैं। हालांकि, अपने इस ऑवओवर लुक में वो एक प्रिंसेस की तरह दिख रही हैं।

एक्ट्रेस के इस इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

2016 में हुआ था तलाक

13 जून 2016 में मुंबई के फैमिली कोर्ट ने करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक को मंजूरी दी थी। करिश्मा 13 साल की बेटी समाइरा और 8 साल के बेटे कियान की मां हैं। संजय कपूर से तलाक होने के बाद वे अकेले ही बच्चों की जिम्मेदारी उठा रही हैं।

करिश्मा फिलहाल लीडिंग फार्मास्यूटिकल कंपनी के CEO संदीप तोशनीवाल को डेट कर रही हैं।

पिछले कुछ समय अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट होते थ। हालांकि शादी की खबरों के बाद संदीप और करिश्मा को एक साथ नहीं देखा गया। 

बता दें कि करिश्मा लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि उनको बॉलीवुड पार्टीज, इवेंट्स, पर स्पॉट किया जाता है। इतना ही नहीं उनको गर्ल गैंग के साथ नाइट पार्टियों में भी एंजॉय करते देखा जाता है।

अक्सर करीना कपूर खान, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा के साथ करिश्मा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। 

 

Neha