आज मेरे भाई की शादी हैः रणबीर की शादी के लिए सजीं बहन करिश्मा का सामने आया लुक, मस्त-मस्त नैनों से बनाया सबको दीवाना

4/14/2022 4:06:52 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. आखिर वो घड़ी आ ही गई जब रणबीर कपूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट के दूल्हे राजा बनने जा रहे हैं। चंद घंटों में यह कपल एक दूसरे संग शादी के बंधन में बंध जाएगा। लड़की और लड़के वाली शादी अटैंड करने के लिए पूरी तरह सज चुके हैं और वेडिंग वेन्यू पर पहुंच रहे हैं। इसी बीच रणबीर कपूर की बहन करिश्मा कपूर का वेडिंग लुक सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

 

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि भाई की शादी के लिए करिश्मा कपूर कूब सजी हुईं हैं। स्मोकी आईज मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ बालों पर सिल्वर हेयरबैंड लगाए करिश्मा बेहद ही सुंदर लग रही हैं।

 

PunjabKesari

 

इस लुक को उन्होंने कानों में हैवी इयररिंग्स और हाथों पर कंगन के साथ एक्सेसराइज किया हुआ है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

गाड़ी में बैठी वेडिंग वेन्यू पर जा रही करिश्मा पीछे मुड़-मुड़ कर कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। फैंस को एक्ट्रेस का ये लुक खूब पसंद आ रहा है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


इससे पहले रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर और उनकी बेटी की झलक भी सामने आई है। वहीं पति सैफ अली खान संग वेडिंग अटेंड करने पहुंची करीना कपूर भी लहंगा लुक में खूब जच रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News