बर्थडे के मौके पर जाने करिश्मा की लाइफ से जुड़े कुछ INTERESING FACTS

6/25/2017 11:14:48 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करिश्मा कपूर का आज बर्थडे है। वह आज 43 साल की हो गई हैं। 25 जून, 1974 मुंबई, महाराष्ट्र में जन्मी करिश्मा पॉपुलर एक्टर राजकपूर की पोती हैं।

उनके पिता रणधीर कपूर और मां बबिता कपूर भी एक्टिंग की दुनिया में काफी नाम कमा चुकें हैं। करिश्मा को उनके परिवार वाले और दोस्त प्यार से लोलो कह कर बुलाते हैं। करिश्मा बचपन से अपने माता-पिता की लाडली बेटी रही हैं।

उनके दादा राज कपूर भी उन्हें बहुत प्यार करते थे। करिश्मा अपनी बहन करीना से भी बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं।

करिश्मा 17 साल की थीं, जब उन्होंने 1991 में डायरैक्टर के. मुरलीमोहन राव की फिल्म 'प्रेम कैदी' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

1996 की सुपरहिट फिल्म 'राजा हिन्दुस्तानी' के लिए उन्हें पहली बार फिल्मफेयर का बेस्ट एक्ट्रैस अवॉर्ड भी मिला था।

बता दें कि करिश्मा ने साल 2003 में बिजनसमैन संजय कपूर से शादी की थी। उनके दो बच्चे समायरा और कियान राज हैं।

हालांकि, बाद में उन्होंने संजय कपूर से तलाक ले लिया और अलग हो गए हैं। दोनों बच्चे समायरा और कियान करिश्मा के पास रहते हैं।

लेकिन संजय को भी उनसे मिलने का पूरा अधिकार दिया गया है।

करिश्मा लंबे समय तक एक्टिंग की दुनिया से दूर रहीं लेकिन साल 2012 में 'डेंजरस इश्क' के जरिए उन्होंने में कमबैक किया लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल नहीं पाई और फ्लॉप रही।