B''day spcl: बच्चन खानदान की बहू बनने वाली थीं करिश्मा कपूर, अभिषेक संग सगाई होने के बाद लग गया था एक्ट्रेस की खुशियों में ग्रहण

6/25/2020 12:19:42 PM

मुंबई. बॉलीवुड की मोस्ट ब्यूटीफुल एक्ट्रेसेस में से एक करिश्मा कपूर का आज बर्थडे है। 25 मई को एक्ट्रेस अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें फैंस की शुभकामनाओं की बाढ़ आई हुई है। फैंस से लेकर उनके करीबी अपने-अपने अंदाज में उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। चलिए एक्ट्रेस के बर्थडे पर जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ रोचक बातें..


करिश्मा कपूर का जन्म  25 जून 1974 को कपूर खानदान में मुंबई में हुआ था। करिश्मा कपूर का नाम 'लोलो' है। करिश्मा ने 17 साल की उम्र में फिल्म प्रेम कैदी से एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस नीलिमा के किरदार में नजर आईं थी।

पर्दे पर गोविंदा के साथ करिश्मा की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था। दोनों ने कई फिल्में साथ जो भी फिल्में बनाई, बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रहीं। इसके अलावा एक्ट्रेस दिल तो पागल है, जुड़वा, हीरो नंबर वन, बीवी नंबर वन, फिजा और आशिकी जैसी फिल्मों से लोगों का खूब दिल जीता।


करिश्मा जितना अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहीं उतना ही वो पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आईं। एक्ट्रेस के अफेयर्स की बात करे तो उनका नाम एक्टर अजय देवगन, अक्षय खन्ना, संजय कपूर और अभिषेक बच्चन के साथ जुड़ चुका है, लेकिन एक्ट्रेस की लव लाइफ सक्सेस फुल नहीं हो पाई।

जहां तक तो करिश्मा की अभिषेक बच्चन के साथ सगाई तक हो गई थी, लेकिन दोनों की शादी होते होती टूट गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमिषेक बच्चन की मां नहीं चाहती थी कि करिश्मा शादी के बाद फिल्मों में काम करें और करिश्म को ये मंजूर नहीं था। जिससे बच्चन परिवार नाराज हो गया और यह रिश्ता टूट गया।


अभिषेक बच्चन के बाद करिश्मा की लाइफ में संजय कपूर आए। दोनों ने खुशी-खुशी शादी रचाई और दो बच्चों को जन्म दिया। लेकिन दोनों ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका और तलाक हो गया। तलाक लेने के बाद एक्ट्रेस ने कोर्ट में लंबे समय तक अपने बच्चों की कस्टडी का केस भी लड़ा अपने बच्चों को उनका हक भी दिलाया।

Edited By

suman prajapati