वीकेंड के दौरान बच्चों के साथ बच्ची बनी करिश्मा और अमृता, एेसे की मस्ती

12/24/2017 4:31:21 PM

xमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करिश्मा कपूर ने इन दिनों फिल्मों से दूरी बना ई हुई हैं लेकिन वह अपने बच्चों के लिए समय निकालना नहीं भूलती हैं। हाल ही में करिश्मा की कुछ तस्वीरें सामने आई है जिसमें वह अपनी दोस्त और एक्ट्रैस अमृता अरोड़ा और बच्चों के साथ वीकेंड एंजॉय करती नजर आईं।

हाल ही में करिश्मा अपने भांजे तैमूर का पहला बर्थडे मना कर पटौदी पैलेस से मुंबई गईं थीं और वहीं जाकर फिर से बच्चों और बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा की फैमिली के साथ मस्ती करती दिखाई दी। वैसे तलाक के बाद दोनों बच्चों की कस्टडी करिश्मा कपूर के पास ही हैं।

जिनकी परवरिश वो बेहद प्यार से कर रही हैं।  करिश्मा अक्सर सोशल साइट पर अपने बच्चों के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। तस्वीरों में अमृता भी पति शकील लदाक और दोनों बच्चों के साथ जमकर पोज दिए। अमृता फिल्मों से काफी समय से दूर हैं लेकिन वो फैमिली के साथ घूमती और स्टार पार्टिज में अकसर दिखाई देती हैं।

बेटी समायरा के साथ मम्मी करिश्मा भी तस्वीरें खिंचवाती हुईं नजर आईं। वहीं छोटे बेटे को गोद में लिए कैमरा को स्माइल देती अमृता अरोड़ा ने भी काफी पोज दिए।

खबरों की मानें तो करिश्मा की ये तस्वीर उस समय की जब ये लोग मस्ती कर लौट रहे थे। बेटे के साथ करिश्मा विक्ट्री का साइन दिखाती हुई लेकिन कियान को पोज देने में कोई इंट्रेस्ट नहीं दिख रहा।