4 Month Wedding Anniversary: करिश्मा तन्ना का पति  संग LipLock,घुटनों पर बैठ वरुण ने लेडी लव करिश्मा को पहनाई रिंग

6/6/2022 10:26:06 AM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने इसी साल फरवरी में बाॅयफ्रेंड वरुण बांगेरा संग शादी रचाई थी। कपल की शादी को 5 जून को 4 महीने हो गए हैं। फोर्थ मंथ वेडिंग एनिवर्सरी को करिश्मा ने पति बड़े ही बढ़िया तरीके से मनाया। इस दौरान का एक वीडियो इंस्टा पर शेयर किया।

वीडियो की शुरुआत में वह पैराग्लाइडिंग करते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं वरुण नीचे उनका इंतजार करते हुए दिखाई देते हैं। इस दौरान उनके हाथ में एक डायमंड रिंग का बॉक्स और प्यारा-सा बुके होता है जिसे वह पत्नी को देते हैं। इसके बाद वहघुटनों पर बैठ सभी के सामने उन्हें वह रिंग पहनाते हैं।

इस वीडियो में करिश्मा तन्ना की कई तस्वीरें भी हैं जिसमें वह अपनी सुंदर सी डायमंड रिंग को अलग-अलग तरह से फ्लॉन्ट कर रही हैं।

इसके अलावा उन्होंने चॉकलेट पेस्ट्री और दो शैम्पेन ग्लासेस की भी तस्वीर शेयर की है जिस पर कॉन्ग्राचुलेशन (बधाई) लिखा हुआ है। वीडियो के साथ करिश्मा ने कैप्शन में लिखा-'हैप्पी 4 मंथ्स बेबी।' इसके साथ उन्होंने हार्ट इमोजी बनाया है। 

करिश्मा ने 5 फरवरी 2022 को बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ सात फेरे लिए थे। करिश्मा की शादी की तो ये किसी ड्रीम वेडिंग से कम नहीं थी। उनकी शादी की थीम फेयरीटेल रखी गई थी जिसमें खुद एक्ट्रेस भी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं।

उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। शादी के तीन महीने बाद वो पति वरुण के साथ समर वेकेशन पर तुर्की गई हुई थीं। एक्ट्रेस ने अपने समर वेकेशन की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिन्हें काफी पसंद किया गया था। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karishma Tanna (@karishmaktanna)

Content Writer

Smita Sharma