आयुष की बर्थडे पार्टी में करिश्मा संग पहुंची अमृता, बैकलेस गाउन में दिखा सेक्सी अवतार

10/26/2018 4:12:00 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बहनोई और एक्टर आयुष शर्मा ने देर रात घर पर बर्थडे सेलिब्रेशन किया। पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार्स पहुंचे। 

इस दौरान करिश्मा कपूर अपनी दोस्त अमृता अरोड़ा और सीमा खान के साथ बर्थडे पार्टी में शिरकत करने पहुंची।

पार्टी में करिश्मा ब्राउन और गोल्डन ड्रेस पहने हुए बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।

अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने डार्क रेड लिपस्टिक लगाई थी, जो उनके लुक को चार-चाद लगाते हुए नजर आईं।

वहीं अमृता यैलो ड्रेस पहने हुए बोल्ड काफी खूबसूरत अंदाज में दिखीं।

बैकेलेस गाउन पहने हुए अमृता बेहद कातिलाना अंदाज के साथ पोज देती दिखीं। सीमा ब्लू ड्रेस पहने काफी बोल्ड अंदाज में दिखीं।

तीनों हसीनाएं पैपराजी के सामने ग्लैमरस अंदाज में पोज देती दिखीं।

करिश्मा के ग्लैमरस लुक को देख सबकी निगाहें उनपर टिकी रह गईं। करिश्मा, अमृता और सीमा ने जमकर पैपराजी को पोज दिए।

पार्टी में इन हसीनाओं के अलावा शिल्पा शेट्टी, करिश्मा कपूर, वरूण धवन, करण जौहर, जैकलीन फर्नांडीज, अनिल कपूर और सोनाक्षी सिन्हा समेत कई सितारों ने पार्टी में शिरकत की। 

बता दें कि आयुष शर्मा सलमान की बहन अर्पिता खान के पति हैं। आयुष ने फिल्म  लवयात्री से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि फिल्म के गानों को फैंस ने काफी पसंद किया।

 

Neha