Kargil Vijay Diwas 2021:अक्षय-रकुल ने शहीदों को किया नमन, बोले-''आप हैं तो हम हैं''

7/26/2021 1:33:23 PM

मुंबई. कारगिल युद्ध को आज यानि 26 जुलाई को 22 साल पूरे हो गए है। कारगिल युद्ध साल 1999 में लड़ा गया था। इस युद्ध में भारत ने पाकिस्तान पर जीत हासिल की थी। इसमें लड़ते-लड़ते भारत के बहुत सारे जवान शहीद हो गए थे।  22 साल पूरे होने पर एक्टर अक्षय कुमार और रकुलप्रीत सिंह ने शहीद हुए जवानों को याद किया है। 

PunjabKesari
अक्षय कुमार

PunjabKesari
अक्षय ने ट्वीट कर लिखा- 'हमारे वीरों को याद कर रहा हूं जिन्होंने बहादुरी से लड़ाई लड़ी और कर्तव्य की पंक्ति में अपने जीवन का बलिदान दिया। हमारे हीरोज को सल्‍यूट, आप हैं तो हम हैं।'


रकुलप्रीत सिंह

PunjabKesari
रकुल ने ट्वीट कर लिखा- भारत के उन सभी बहादुर सैनिकों को सलाम जिन्होंने हमारे देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। जय हिन्द


विशाल डडलानी 

PunjabKesari
विशाल ने लिखा- जो युद्ध का जश्न मनाते हैं, वे कभी एक में नहीं रहे। जो युद्ध में गए हैं, वे इसे कभी नहीं मनाते। अपने सैनिकों और उनके परिवारों के निस्वार्थ साहस के लिए, हम सिर झुकाते हैं। दुनिया को किसी दिन युद्ध की व्यर्थता का एहसास हो और इस तरह के बलिदान की मांग करना बंद कर दें। 🙏🏽

PunjabKesari

बता दें शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा इस जीत के हीरो में से एक थे। विक्रम ने युद्ध के दौरान जब 5140 चोटी से रेडियो के जरिए अपना विजय उद्घोष 'ये दिल मांगे मोर' कहा तो पूरे भारत में उनका नाम छा गया था।

PunjabKesari

विक्रम बत्रा पर फिल्‍म 'शेरशाह' बनकर तैयार है। सिद्धार्थ मल्‍होत्रा की यह फिल्‍म 12 अगस्‍त को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जिसे फैंस खूब प्यार दे रहे हैं। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Parminder Kaur


Recommended News

Related News