बेटे के एनुअल-डे पर बेहद सस्ती ड्रेस पहनकर पहुंचीं करीना, तैमूर भी दिखे नर्वस

3/16/2019 11:24:43 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में  तैमूर अपने पापा-मम्मी के साथ एनुअल डे पर पहुंचे। 

नैनी की गोद में तैमूर हाथ में किताबे पकड़े हुए काफी नर्वस दिखे। न्यू हेयरकट में छोटे नवाब काफी कूल और स्वैग अंदाज में दिखे। इस दौरान बेबो स्ट्रिप्ट ब्लू रैप ड्रेस में नजर आईं। ड्रेस के साथ उन्होंने ब्लैक मिड-लेंथ हील्स, ब्लैक हैंडबैग कैरी किया और पोनीटेल हेयरस्टाइल बनाई थी।

उनकी ये ड्रेस ना सिर्फ बहुत सिंपल थी बल्कि बेहद सस्ती भी थी। करीना की ये ड्रेस H&M ब्रांड की है जिसे आप सिर्फ 1500 रूपए के अंदर खरीद सकते हैं।

हू-ब-हू करीना वाली ड्रेस के लिए आपको सिर्फ 1499 रुपए खर्च करने होंगे। इसे आसानी से आप कम बजट में खरीद सकते हैं। वहींं, सैफ कैजुअल लुक में काफी कूल दिखे। 

करीना के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो वो फिलहाल अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा करण जौहर की 'तख्त' भी पाइपलाइन में है। 'तख्त' में करीना के अलावा रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, विक्की कौशल, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर भी अहम रोल में होगी।

तैमूर के बेहद करीब हैं सैफ-करीना

करीना और सैफ अपने लाडले को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। नन्हें तैमूर अक्सर स्पॉट होते रहते हैं। उनकी देखरेख के लिए नैनी और गार्डस हमेशा उनके साथ होते हैं। जब भी करीना और सैफ बेटे के साथ बाहर जाते हैं तो उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान देते हैं। 

सोशल मीडिया के किंग हैं तैमूर 

सोशल मीडिया पर तैमूर के लाखों फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं।

अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं। इतना ही नहीं तैमूर सोशल साइट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं। 

 

Neha