Photos: तुषार कपूर के बेटे की बर्थडे पार्टी में तैमूर के साथ पहुंची करीना कपूर, देखें तस्वीरें

6/1/2017 10:20:10 PM

मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य आज एक साल के हो गए हैं। बेटे के बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए तुषार ने आज एक ग्रैंड पार्टी रखी। खास बात यह है कि, इस खास मौके पर करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर के साथ दिखाई दीं। 

जो फोटो हम आपको दिखाने जा रहे हैं उसमें आप करीना की गोद में क्यूट तैमूर को देख सकते हैं। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे और उनके बच्चे शामिल हुए हैं। इस पार्टी में अभिनेत्री करीना कपूर अपने बेटे तैमूर अली खान को लेकर पहुंची।