स्विट्ज़रलैंड से वापस आते ही नानी से मिलाने पहुंचा करीना के साथ तैमूर, देखें तस्वीरें

8/14/2017 10:43:27 AM

मुंबई: सैफ़ अली ख़ान पत्नी करीना कपूर ख़ान और बेटे तैमूर के साथ छुट्टी मना कर वापस इंडिया आए हैं। तीनों स्विट्ज़रलैंड छुट्टी मनाने गए थे।  इससे पहले रविवार को सुबह मुंबई एयरपोर्ट से भी सैफ़, करीना और तैमूर की तस्वीरें आई थीं।

खास बात यह है कि इंडिया वापस लौटते ही करीना अपनी मॉम बबीता से मिलने पहुंची, उनके साथ लाडला तैमूर भी था। पिछले साल 20 दिसंबर को करीना कपूर ख़ान ने बेटे तैमूर को जन्म दिया था और उसके बाद से ही यह स्टार किड चर्चा में है।

 

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं इस रेड टी शर्ट में तैमूर कितने क्यूट लग रहे हैं।


हाल के दिनों में मीडिया में स्टार किड्स की धूम बढ़ी है और तैमूर अली ख़ान भी इस लिस्ट में काफी पॉपुलर हैं।