लाडले संग पेरिस से वापिस लौटीं करीना, एयरपोर्ट पर नहीं रुकीं तैमूर की शरारतें

1/12/2019 2:04:26 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना हाल ही में बेटे तैमूर के साथ पेरिस में छुट्टियां मनाकर वापिस लौट आए हैं। हाल ही में दोनों एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस दौरान नन्हें तैमूर चैरी कलर का ट्रेक सूट पहने हुए बेहद क्यूट अंदाज में नजर आए।

वहीं करीना भी कैजुअल लुक में काफी स्टाइलिश नजर आईं। अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले तैमूर की एयरपोर्ट पर भी मस्ती रुकी नहीं। 

तस्वीरों में करीना लाडले का हाथ थामें दिख रही हैं लेकिन वहीं तैमूर उनका हाथ छुड़ाने की कोशिश में लगे हुए हैं।

पटौदी खानादान के चिराग ने एयरपोर्ट से बाहर आते हुए काफी शरारतें की और मम्मी का हाथ थाम स्टाइल के साथ चलते हुए नजर आए।

लेकिन इस दौरान सैफ करीना और तैमूर के साथ दिखाई नहीं दिए। तैमूर ने क्यूट अंदाज के साथ मीडिया कैमरा को पोज दिए। मम्मी पापा संग वैकेशन एंजॉय करने गए तैमूर की आए दिन तस्वीरें सामने आईं। उनके क्यूट लुक्स ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। 

सोशल मीडिया के किंग हैं तैमूर

बता दें कि जब से नन्हें तैमूर का जन्म हुआ है तब से उनकी पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। बिखरे हुए बाल और चेहरे पर मासूमियत किसी के भी दिल को झट से अपना बना लेने के लिए काफी है। छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं।

उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नही है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उनकी पॉपुलेरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।

तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं।

नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं।

 


 

Neha