कुकिंग करते हुए अर्जुन कपूर, करण जौहर और मलाइक अरोड़ा की हालात हुई खराब, करीना ने टीजर में दिखाई Star Vs Food की झलक

4/13/2021 2:01:17 PM

मुंबई. एक्ट्रेस करीना कपूर, अर्जुन कपूर, करण जौहर और मलाइक अरोड़ा अपने काम से तो लोगों का दिल जीत ही चुके हैं। अब ये स्टार्स 'स्टार वर्सेज फूड' शो में किचन में अपना टैलेंट दिखाते नजर आएंगे। करीना ने इस शो का टीजर शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो में करीना कपूर, करण जौहर, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कुकिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। कुकिंग करते हुए सभी की हालात खराब हो रही है। करण जौहर कहते हैं कि उन्हें ये सब नहीं करना। मलाइका अरोड़ा कहती हैं कि कभी भी नहीं। अर्जुन कपूर कहते हैं कि और काटूं। प्रतीक गांधी बोलते हैं कि अब पता चला, जिसका जो काम होता है, वह उसी को करना चाहिए। वीडियो शेयर करते हुए करीना ने लिखा- 'कपूर्स के लिए खाना हमेशा से जुनून रहा है। मैं स्टार वर्सेज फूड के जरिए इसकी झलक आप लोगों तक पहुंचाने को लेकर काफी उत्साहित महसूस कर रही हूं। ये माउथवाटरिंग पिज्जा बनाकर मैं सबसे पहली बाइट खाने को लेकर बहुत उत्साहित थी। शेफ सरिता परेरा सब्र रखने के लिए आपका शुक्रिया। आप शानदार थीं। 15 अप्रैल को डिस्कवरी प्लस पर देखना ना भूलें।' फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

करीना के काम की बात करें तो  एक्ट्रेस बहुत जल्द फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Content Writer

Parminder Kaur