करीना कपूर ने शेयर की छोटे बेटे के साथ खेलते सैफ की तस्वीर, भाई को प्यार से निहारते दिखे बड़े भैया तैमूर

4/16/2021 12:29:52 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान जब से दूसरी बार मां बनी है तब से ही फैंस उनके छोटे बेटे की एक झलक देखने के लिए बेताब हैं। वहीं अब करीना ने लाडले की एक तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर में सैफ अली खान और उनके बड़े बेटे तैमूर अली खान न्यूबाॅर्न बेबी के साथ नजर आ रहे हैं।

तस्वीर में करीना का लाडला लेटा हुआ है और बड़े भइया तैमूर और पापा सैफ उसे उसे प्यार से निहार रहे हैं। दोनों नन्हे मेहमान के साथ खेलने में व्यस्त हैं।

हालांकि इस तस्वीर में भी करीना ने दूसरे बेबी की शक्ल नहीं दिखाई है। बेबो नें अपने बेटे के चेहरे पर इमोजी लगा रखी है। तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा- ऐसा दिखता है मेरा वीकेंड... आपका कैसा है...?

नाना रणधीर ने शेयर की थी छोटे लाडले की तस्वीर

बीते दिनों करीना के पिता रणधीर कपूर ने एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें दो तस्वीरों का एक कोलाज था, जिसमें एक तरफ तैमूर की तस्वीर थी। वहीं दूसरी तरफ एक छोटे बेबी की तस्वीर थी। चर्चा थी के ये करीना और सैफ के छोटे बेटे की तस्वीर है। हालांकि कुछ देर बाद रणधीर ने इस तस्वीर को डिलीज कर दिया था। 

बता दें की करीना 21 फरवरी को दूसरी बार मां बनी हैं। करीना ने वुम्न डे पर पहली बार फैंस को अपने लाडले से रूबरू करवाया था। वहीं मां बनने के कुछ दिन बाद ही करीना काम कर लौट आईं हैं। वह जल्द ही एक कुकिंग शो में नजर आएंगी। इसके अलावा करीना आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में भी दिखेंगी। 

 

Content Writer

Smita Sharma