सोनम से अच्छी कमर हिलाती हैं करीना, ठुमके देखकर आप भी कहेंगे ''वाह''

9/14/2019 3:53:54 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। 70MM की स्क्रीन हो या टेलीविज़न स्क्रीन, करीना कपूर ख़ान अपनी लुक्स से सबको चौंका सकती हैं। बेबो फिलहाल डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में जज हैं। कभी-कभी करीना अपने इंडियन लुक्स से भी सबको इम्प्रेस करती हैं, लेकिन ज्यादातर दिन बेबो अपने हॉट अवतार से रॉक करती हैं। । हाल ही में, करीना कपूर ने टेम्प्रेचर को तब बढ़ा दिया जब उन्होंने शो पर ब्लू स्लिट शिमरी गाउन पहना था। इस शो के नए एपिसोड में, द ज़ोया फैक्टर फिल्म  प्रमोशन के लिए आए सोनम के आहूजा और दलकीर सलमान शो की शोभा बढ़ाएंगे। चैनल द्वारा शेयर किए गए एक प्रोमो में, बेबो और सोनम के आहुजा को उनकी वीरे दी वेडिंग के दिनों को फिर से याद करते हुए देख  सकते हैं। उन्होंने इस फिल्म के सांग तारीफां पर डांस किया। 

इसके अलावा, एक और वीडियो में करीना कपूर खान के साथ सोनम को गेम खेलते हुए दिखाया गया है। शो के एंकर करण वाही सोनम के कान में एक फिल्म का नाम बताते हैं। सोनम करीना को इशारे से बताती हैं।, लेकिन करीना बिलकुल भी आईडिया नहीं लगा पा रहीं। हमें लगता है सोनम 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' को बताने की कोशिश कर रही थी। खैर, उन सभी के लिए जो नहीं जानते हैं, सोनम और करीना ने एक शानदार तालमेल ऑफ-स्क्रीन और ऑन स्क्रीन शेयर किया है। दोनों को वीरे दी वेडिंग में भी एक साथ देखा गया था।

वर्क फ्रंट पर, करीना कपूर खान ने हाल ही में इरफ़ान खान स्टारर 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग को कवर किया। फिल्म में बेबो, नैना नाम के पुलिस किरदार में दिखाई देंगे। जल्द ही, करीना कपूर खान करण जौहर के पीरियड ड्रामा तख्त के को-एक्टर रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर, विक्की कौशल और अनिल कपूर के साथ शूटिंग शुरू करेंगी।

Smita Sharma