बेटे और पति के साथ मालदीव के लिए रवाना हुई करीना, कैमरे में उदास दिखे तैमूर

9/2/2018 3:34:05 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान हाल ही में पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर के साथ मालदीव के लिए रवाना हुईं। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। तस्वीरों में करीना व्हाइट कलर की जैकेट ड्रेस पहने खूबसूरत लग रही हैं।

 

 

वहीं सैफ ग्रे टी शर्ट के साथ ब्लू जींस पहने नजर आए। इसके साथ ही आंखो में काजल डाले और सिर पर हैट पहने सैफ आकर्षक दिखे।

 

नन्हें तैमूर के आउटफिट की बात करें तो इस दौरान वह ब्लू एंड व्हाइट कलर की ड्रेस में हमेशा की तरह क्यूट नजर आए। इन तस्वीरों में तैमूर बेहद उदास दिखे। इतना ही नहीं तैमूर इस दौरान नींद में नजर आए। 

 

 

बता दें कि तैमूर अपने जन्म से ही सभी के चहीते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। इतना ही नही उनके नाम से ना जाने कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट बने हैं।

 

 

डेढ़ साल के तैमूर बॉलीवुड के किसी स्टार एक्टर से कम नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों से तैमूर अब मीडिया को देखकर पोज़ भी देते हैं और क्यूट सी स्माइल दे कर सभी इंप्रेस करते हैं।

 

 

Neha