''हमारे दिल-परिवार में आपका स्वागत Mrs Kapoor'' ननदों ने बाहें फैलाकर कपूर खानदान की छोटी बहू आलिया का किया वेलकम

4/15/2022 1:19:26 PM

मुंबई:  बी-टाउन के फेमस परिवार कपूर फैमिली इस समय जश्न का माहौल है। हो भी क्यों ना आखिर कपूर खानदान को उनकी छोटी बहू जो मिल गई है। 14 अप्रैल को रणबीर कपूर फाइनली आलिया भट्ट संग सात फेरे लिए। एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब Mrs Kapoor बन गईं। ऐसे में कपूर फैमिली ने बाहें फैलाकर अपनी छोटी बहू का स्वागत किया। जहां एक ओर नीतू कपूर ने अपनी बहू पर खूब प्यार लुटाया।

वहीं आलिया की ननंदों ने भी अपनी प्यारी भाभी का खास अंदाज में स्वागत किया। रिद्धिमा कपूर साहनी से लेकर करीना कपूर खान तक ने भाई रणबीर और भाभी आलिया के नाम खास पोस्ट शेयर किया। आइए डालते हैं उनकी पोस्ट पर एक नजर...

 

रिद्धिमा कपूर साहनी

रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने इंस्टा पर न्यूली मैरिड कपल की तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में रणबीर आलिया के माथे को चूमते दिख रहे हैं। इस तस्वीर के साथ रिद्धिमा ने लिखा-'हमारे परिवार के लिए इससे बेहतर जोड़ नहीं हो सकता था! आलिया हम आपसे प्यार करते हैं और इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने का इंतजार नहीं कर सकते, जिसे आप दोनों ने शुरू किया है! परिवार में आपका स्वागत है मेरी कीमती लड़की (प्रीसियस गर्ल)-लेकिन आप हमेशा इसका हिस्सा थे।'

इसके अलावा उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर कपल की तस्वीर शेयर कर लिखा-'कपूर फैमिली में आपका स्वागत है मिसेज कपूर आलिया भट्ट लव यू। '

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान ने आलिया का कपूर खानदान में स्वागत करने के लिए अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। करीना ने आलिया और रणबीर की लिपलाॅक करते की तस्वीर शेयर कर लिखा-'रणबीर राज कपूर और आलिया भट्ट♥️ ख़्वाब इन्हीं से बुने होते हैं।'

 

इसके अलावा करीना ने  शादी की रस्में पूरी होने के बाद करीना ने आलिया के लिये इंस्टा पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-'डार्लिंग आलिया फैमिली में स्वागत है।'


 

करिश्मा कपूर 

करिश्मा कपूर ने दोनों के साथ फोटो शेयर कर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने अपनी पोस्ट को कैप्शन दिया-'इस खूबसूरत कपल को बधाई, आप दोनों को जीवन भर खुशी और अधिक #familylove #merebhaikishaadihai की शुभकामनाएं।'

Content Writer

Smita Sharma