नन्हें तैमूर के साथ तुषार कपूर के घर पहुंची करीना, देखें क्यूट तस्वीरें

9/17/2017 12:21:15 PM

 मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस करीना कपूर हाल ही में एक्टर तुषार कपूर के घर पहुंची। इस दौरान उनके साथ तैमूर भी थे।

तुषार कपूर के घर के भीतर से कुछ ऐसी तस्वीरें देखने को मिलीं। तस्वीर में दिखा की नैनी की गोद में बैठे तैमूर मां को देखकर उनके पास जाने की कोशिश कर रहे हैं।

दरअसल तैमूर वहां पर तुषार के बेटे लक्ष्य के साथ खेलने के लिए पहुंचे थे। इसके तुषार कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे लक्ष्य और तैमूर अली खान की एक तस्वीर शेयर की जिसमे ये दोनों बेहद ही क्यूट दिख रहे हैं।

बता दें कि ‘वीरे दी वेडिंग’ के सिलसिले में करीना कपूर इन दिनों काफी ट्रेवल कर रही हैं। तैमूर भी करीना के साथ अक्सर ही आते-जाते दिखाई देते हैं। कई बार फिल्म के सेट पर भी तैमूर को देखा गया है।