गाय को चारा खिलाते नजर आए तैमूर अली खान, मां करीना ने बर्थडे पर शेयर किया क्यूट वीडियो

12/20/2020 4:20:05 PM

मुंबई. एक्टर सैफ अली खान और एक्ट्रेस करीना कपूर के लाडले तैमूर अली खान आज 4 साल के हो गए हैं। तैमूर को आज ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। इस खास मौके पर मां करीना ने खास अंदाज में बेटे तैमूर को बर्थडे विश किया है। करीना ने तैमूर का बहुत प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

PunjabKesari
वीडियो में तैमूर गाय को चारा खिलाते, बकरी के बच्चों से खेलते, बर्फ खाते, फूल तोड़ते और पेड़ पर बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए करीना ने लिखा- "मेरा बच्चे, मुझे खुशी है कि चार साल की उम्र में आप में वह दृढ़ संकल्प, समपर्ण और फोकस है उन चीजों में जो भी आप करना चाहते हैं। जब आप घास उठाकर गाय को खिला रहे हैं। भगवान का आशीर्वाद तुम पर हमेशा बना रहे मेरे मेहनती लड़के, लेकिन ऐसा करते हुए बर्फ का स्वाद चखना, फूल तोड़ना, उछलना कूदना, पेड़ों पर चढ़ना और हां अपना केक खाना मत भूल जाना।&

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

करीना ने आगे लिखा- 'अपने सपनों का पीछा करते रहो और हमेशा सिर उठा कर रखना...लेकिन तुम अपने जीवन में हर वह काम करना जिससे तुम्हें खुशी मिले। कोई भी तुम्हें तुम्हारी अम्मा से ज्यादा प्यार कभी कोई नहीं कर सकता। हैपी बर्थडे बेटा...मेरा टिम।' फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari
बता दें तैमूर को मौसी करिश्मा कपूर और रिद्धिमा कपूर सहानी ने भी बर्थडे विश किया है। करीना बहुत जल्द दूसरी बार मां बनने वाली है और तैमूर बड़े भाई बनने वाले हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Recommended News

Related News