करीना ने खास अंदाज में पिता रणधीर कपूर को किया बर्थडे विश, बोलीं- ''दुनिया के सबसे अच्छे आदमी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं''

2/15/2022 2:10:51 PM

मुंबई. एक्टर रणधीर कपूर आज अपना 75वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर को सोशल मीडिया पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिल रही हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर ने भी खास अंदाज में पिता को जन्मदिन की बधाई दी है। करीना ने पिता की पुराने दिनों की तस्वीर शेयर की है।


तस्वीर में रणधीर पत्नी बबीता के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों काफी यंग लग रहे हैं। तस्वीर शेयर करते हुए करीना ने लिखा- 'दुनिया के सबसे अच्छे आदमी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सबसे प्यारे पापा हैं। सामू, कियू, टिम टिम और जेह बाबा के लिए बेस्ट नानू हैं।' फैंस इस तस्वीर को खूब लाइक कर रहे हैं और एक्टर को बर्थडे विश कर रहे हैं।


काम की बात करें तो करीना बहुत जल्द फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस आमिर खान के साथ नजर आएंगी। ये फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज होगी। 

Content Writer

Parminder Kaur