मम्मी करीना ने किया खुलासा, नैनी नहीं बल्कि ये शख्स बदलते हैं तैमूर के डायपर

1/5/2018 1:02:57 PM

मुंबई: बॉलीवुड करीना कपूर बेटे तैमूर के जन्म के बाद से अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। करीना कपूर खान के लाडले तैमूर के लिए दिसंबर का पूरा महीना हॉलीडे की तरह रहा है। सबसे पहले नन्हें तैमूर अपना बर्थडे मनाने पुश्तैनी हवेली में गए। जहां उन्होंने खूब सारी मस्ती की।

 हाल ही में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने मदरहुड पर खुलकर बातचीत की। एक्ट्रेस ने यह भी खुलासा किया कि घर में तैमूर के डायपर ड्यूटी उनके पापा सैफ अली खान उठाते हैं। सैफ की एप्रोच इंग्लिश हैं, लेकिन मैं बिल्कुल पंजाबी हूं। मैं अपने बच्चे को हमेशा पैंपर करती रहती हूं।

एक्ट्रैस का कहना है कि तैमूर के लिए हमारी कोशिश रहती है कि घर में खुशनुमा माहौल बनाकर रखे। बतौर वर्किंग मदर, हम चाहते हैं कि अपने बच्चे को हैप्पी और इंडिपेंडेंट चाइल्ड बनाएं। उसी इंटरव्यू में सैफ ने करीना के बारे में कहा, वह एक समर्पित और केयरिंग मदर हैं। तैमूर के आ जाने से करीना के प्यार में अलग ही झुकाव और समर्पण देखने को मिला है।

हाल ही में तैमूर की पॉपुलैरिटी पर बोलते हुए सैफ ने कहा कि वह नीली आंखों वाला बेबी है, जो अपने लुक्स की वजह से सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।