बेटे तैमूर के साथ बहन करिश्मा के घर पहुंची प्रेग्नेंट करीना, बेबी बंप के साथ यूं दिए पोज

1/31/2021 2:05:51 PM

मुंबई. एक्ट्रेस करीना कपूर बहुत जल्द दूसरी बार मां बनने वाली है। इन दिनों एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी टाइम को एंजॉय कर रही है। प्रेग्नेंट करीना जब भी घर से बाहर निकलती है तो मीडिया की नजरों से बच नही पाती है।

PunjabKesari

बीते दिन एक्ट्रेस को बेटे तैमूर के साथ बहन करिश्मा कपूर के घर के बाहर स्पॉट किया गया है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari
तस्वीरों में करीना ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही है। साथ में एक्ट्रेस ने पिंक कलर के स्लीपर पहने हुए हैं। ओपन हेयर्स और फेस मास्क से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है।

PunjabKesari

वहीं तैमूर ब्लैक टी-शर्ट और आर्मी कलर की पैंट में दिखाई दे रहे हैं। साथ में तैमूर ने वाइट शूज पहने हुए हैं। टाइगर प्रिंट मास्क से लुक को कम्पलीट किया हुआ है। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

PunjabKesari
काम की बात करें तो करीना बहुत जल्द फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में एक्ट्रेस आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

PunjabKesari

करीना ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी बहुत काम किया है। एक्ट्रेस ने कई विज्ञापनों में काम किया है।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Parminder Kaur


Related News