PICS: बांद्रा की सड़कों पर स्पॉट हुईं बेबो, काले चश्में में जीता लोगों का दिल

9/29/2019 12:06:22 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. जबरदस्त एक्टिंग और सेक्सी फिगर के लिए बेबो फैंस के बीच काफी चर्चित हैं। करीना कपूर खान अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना लेती हैं। हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुईं करीना की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं, जिसमें वह चेहरे पर गॉगल्स लगाए काफी एट्रैक्टिव दिखाई दे रहीं हैं। 


करीना बांद्रा की सड़कों पर स्पॉट हुईं और इस दौरान वह व्हाइट कलर की टी-शर्ट और ग्रे जीन्स के साथ व्हाइट शूज पहने हुए हैं। इस ब्यूटीफुल लुक में बेबो एक से एक जबरदस्त पोज दे रही हैं। उनकी इन ब्लॉक गॉगल्स की तस्वीरों को देख लोग उनके दीवाने हो रहे हैं। 


वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान इन दिनों टीवी के पापुलर शो 'डांस इंडिया डांस' सीजन 7 को जज कर रही हैं। इसके अलावा वह अपकमिंग फिल्म    'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ अहम किरदार में नज़र आएंगी।   

kareena kapoor images

,  kareena kapoor gallery

kareena kapoor photos

kareena kapoor khan Pics

Smita Sharma