''लाल सिंह चड्ढा'' की शूटिंग के लिए रवाना हुईं करीना, हाथ में फ्लैग पकड़े दिखे तैमूर
11/8/2019 4:35:47 PM
बॉलीवुड तड़का टीम. बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर को तैमूर के साथ अक्सर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जाता है। हाल ही में एक बार फिर एक्ट्रेस को नन्हें तैमूर के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान करीना के साथ छोटे नवाब तैमूर भी अपने क्यूट लुक से फैंस को अट्रेक्ट कर रहे हैं।
दरअसल, इस दौरान करीना फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के फर्स्ट शैड्यूल के लिए रवाना हो रही हैं। करीना के साथ तैमूर अली खान हाथ में फ्लैग पकड़े दिखाई दे रहे हैं।
लुक की बात करें तो करीना कपूर लाइट ब्लू शर्ट के ऊपर ऑफ व्हाइट जैकेट और ब्लू जीन्स में बेहद स्टनिंग दिखाई दे रही है।
चेहरे पर ब्लैक गॉग्लस और ओपन हेयर्स एक्ट्रेस के लुक को कम्पलीट कर रही हैं। वहीं छोटे तैमूर ब्लू कलर के ट्रैक सूट में नजर आ रहे हैं।
फिल्म की बात करें तो करीना कपूर 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ अहम किरदार करती नजर आएंगी।
फिल्म को अडवेट चंदन निर्देशित कर रहे हैं और यह फिल्म अगले साल यानि 2020 में रिलीज होगी।